कृषि, कृषक और मजदूरखबरों की खबरछत्‍तीसगढ़

सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा किसानों का भरोसा, चौकी विकासखंड में धान विक्रय सबसे ज्यादा

शेयर करें...

मोहला। राज्य सरकार की पारदर्शी और किसान हितैषी नीतियों के चलते जिले में किसानों का समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। सुचारु टोकन प्रणाली, खरीदी केंद्रों पर सुविधाएं और समय पर भुगतान की व्यवस्था से किसान अब विक्रय के लिए ज्यादा से ज्यादा केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं।

खाद्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार विकासखंडवार धान खरीदी में चौकी विकासखंड सबसे आगे है। चौकी से अब तक 6,108 किसानों ने कुल 2,84,049 क्विंटल धान का विक्रय किया है। वहीं, मोहला विकासखंड में 4,376 किसानों ने 2,11,845 क्विंटल और मानपुर विकासखंड में 3,132 किसानों ने 1,86,271 क्विंटल धान विक्रय किया है।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं पूरी तरह सुव्यवस्थित हैं और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ मिले और खरीदी का कार्य तय समय में पूरा हो।

सरकार की पारदर्शी प्रक्रिया और किसान हितैषी सोच के परिणामस्वरूप जिले में धान विक्रय सुचारु रूप से जारी है। आने वाले दिनों में मोहला और मानपुर के किसानों द्वारा भी विक्रय में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।