जेल भरो आंदोलन में सैकड़ों युवा कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी, जेल का ताला-टूटेगा, देवेन्द्र यादव छूटेगा एवं जय सतनाम के लगे नारे

शेयर करें...

राजनांदगांव। विधायक देवेंद्र यादव एवं सतनामी समाज, युवा कांग्रेस एनएसयूआईए के युवाओं को गिरफ्तार करने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी क्रम में राजनांदगांव जिला मुख्यालय में राजनांदगांव शहर व ग्रामीण, खैरागढ़, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, मानपुर-मोहला, खुज्जी के युवा कांग्रेसी हजारों की संख्या में राजनांदगांव कोतवाली थाना घेरने निकले और जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान सभी युवा कांग्रेसी पहले महावीर चौक में एकत्रित हुए उसके बाद जेल का ताला टूटेगा-देवेंद्र यादव छूटेगा और जय सतनाम के नारे लगाते हुए कोतवाली थाना घेराव के लिऐ आगे बढ़े, दो पुलिस बैरिकेट्स को धाराशाही करने के बाद, पुलिस प्रसाशन से जोरदार झुमझटकी हुई, जिसमें दर्जनभर युवा कांग्रेसी घायल हुए। पुलिस प्रशासन द्वारा अंतिम बैरिकेट्स लगभग 15 फिट का बनाया गया। पुलिस प्रशासन की इतनी अधिक व्यवस्था के चलते आंदोलन उग्र रूप लिया। तीखी नोकझोक के पश्चात सैकड़ों युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दर्ज करायी। गिरफ्तारी होते ही पुलिस प्रशासन होश में और गृह मंत्री विजय शर्मा मुर्दाबाद के नारे युवा कांग्रेसियों द्वारा लगाए गये। अंततः युवा कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा घेरा बनाकर रघुपति राघव राजा राम का भजन गाकर अपनी गिरफ्तारी स्वीकार की।
जेल भरो आंदोलन में युवाओं को बल प्रदान करने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, प्रदेश सचिव निखिल द्विवेदी, मेहुल मारू, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, युवा नेता तथागत पांडे, नीरज कन्नौजे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शकील रिजवी, जिला अध्यक्ष राजिक सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अनिमेष सिंह, मानव देशमुख, चेतन भानुशाली, प्रीति वैष्णव, शहर जिला अध्यक्ष गुरबेज मखीजा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, खैरागढ़ जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी, मानपुर-मोहला जिला अध्यक्ष मनीष निर्मल, खुज्जी विधानसभा अध्यक्ष विनोद मंडलोई, डोंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, मोहला-मानपुर विधानसभा अध्यक्ष अजय राजपूत, डोंगरगांव, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सोहन साहू प्रदेश सचिव पवन तिवारी कुबेर वैष्णव, विप्लव शर्मा, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष महेश सेन, गौरव शर्मा, राजनांदगांव शहर जिला उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री, शिवम गढ़पाले, आफताब अहमद, दुर्गेश राजपूत, जिला महासचिव राहुल गजभिए, सुनील कोठारी, चंद्रकांत साहू, निखिल रामटेक, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष निलेश पांडे, दामन दास, शुभम पांडेय, रौनक बाफना, एनएसयूआई संयुक्त महासचिव राजा यादव, जिला अध्यक्ष अमर झा, डोंगरगांव विधानसभा अध्यक्ष उज्ज्वल निर्मलकर, खैरागढ़ एनएसयूआई अध्यक्ष वाशु सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्तित थे।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *