दोहराया गया एकता का सँकल्प
www.nationalert.in
रायपुर/9770656789.
अखँड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह में एकता के सँकल्प को दोहराया गया. कार्यक्रम का आयोजन व्यास विद्यापीठ सभागृह, कैलाशपुरी में सँयोजक राजकुमार के मार्गदर्शन में हुआ.
कार्यक्रम का शुभारँभ भगवान परशुराम जी एवँ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. समिति के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने सभी अतिथियों एवँ सदस्यों का स्वागत किया.
इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का नहीं, बल्कि आत्म प्रकाश और सामाजिक एकता का भी पर्व है. अतिथियों ने समाज में पारस्परिक सहयोग, साँस्कृतिक सँरक्षण एवँ एकता के सँकल्प पर जोर दिया.
कार्यक्रम में नारीशक्ति प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ सहित विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे. अतिथियों का सम्मान, साँस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी सँपन्न हुई.
श्रीमती सुनीता तिवारी,सविता बीरेंद्र शर्मा,मल्लिका मिश्रा,डॉक्टर एसके शर्मा,अमित मिश्रा,प्रदीप मिश्रा,लता पाँडेय,अवधेश दीवान,अविनाश मिश्रा,राजकुमार व्यास, शशाँक खरे,पराग मिश्रा,मनोरमा त्रिपाठी,साधना शुक्ला,भारती अवतार शर्मा,काव्या त्रिपाठी,आश्मि शर्मा,किरण शर्मा,राखी व्यास,दीपक तिवारी,राम तिवारी,सौरभ उपाध्याय,प्रदीप मिश्रा,डॉक्टर किरण शर्मा,मुक्ता तिवारी आदि उपस्थित थे.

