कृषि, कृषक और मजदूरखबरों की खबरछत्‍तीसगढ़

कृषि से उन्नति की ओर : कृषक उदयराम बने दो ट्रैक्टरों के मालिक

शेयर करें...

मोहला। शासन की योजनाओं और किसानों की मेहनत का परिणाम अब साफ दिखने लगा है। ग्राम कौडुटोला के किसान श्री उदयराम साहू इस बात का जीवंत उदाहरण हैं। अपनी मेहनत और आधुनिक कृषि तकनीक के चलते आज वे दो ट्रैक्टरों के मालिक बन गए हैं।

उदयराम साहू बताते हैं कि पहले उनके खेतों में बैलों या किराए के साधनों से खेती होती थी, लेकिन अब ट्रैक्टर और आधुनिक तकनीक की मदद से कम समय में तेजी से कृषि कार्य संभव हो रहा है। इससे खेतों की उत्पादकता कई गुना बढ़ी है, समय की बचत हुई है और उनकी आमदनी में लगातार वृद्धि हो रही है। कृषि अब उनके लिए सिर्फ आजीविका नहीं, बल्कि संपन्नता का मार्ग बन चुकी है।

श्री साहू ने इस वर्ष धान उपार्जन केंद्र में टोकन लेकर अपना धान बिक्री किया। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया सरल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी रही, जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक की खरीदी की सुविधा प्रदान की गई है। इससे किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है और खेती अब उनके लिए आर्थिक उन्नति का साधन बन रही है।