कृषि, कृषक और मजदूरखबरों की खबरछत्‍तीसगढ़

पूर्व सांसद अभिषेक के प्रयासों से डोंगरगांव के किसानों को टोकन मिलने लगी राहत

शेयर करें...

राजनांदगांव। तहसील डोंगरगांव के ग्राम किरगी ब के किसानों के लिए खुशखबरी है। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बावजूद गिरदावरी और भौतिक सत्यापन पूर्ण होने के बाद भी गांव के किसानों के टोकन नहीं निकल रहे थे।
किसानों की शिकायत मिलने के बाद पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने एनआईसी नई दिल्ली में हस्तक्षेप किया। तकनीकी त्रुटि सुधारने के बाद अब ग्राम किरगी ब के किसानों के टोकन निकलना शुरू हो गया है और वे समर्थन मूल्य में धान बेच सकेंगे।
किसानों की समस्या को जिला भाजपा महामंत्री डीकेश साहू और जनपद उपाध्यक्ष मनीष कुमार साहू ने गंभीरता से उठाया। जानकारी जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल तक पहुंचाई गई। इस प्रयास के बाद पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने राज्य शासन के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर सीधे एनआईसी में हस्तक्षेप किया।
गांव के किसानों ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ-साथ डीकेश साहू, मनीष साहू, कोमल सिंह राजपूत और सचिन बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। अब ग्राम किरगी ब के किसान खुशी-खुशी धान खरीदी में भाग ले रहे हैं।