विष्णु के सुशासन में घिनौने किस्से सामने आ रहे : सूर्यकांत जैन
राजनांदगांव। विष्णु देव साय के सुशासन का ढिंढोरा पीटकर भाजपा सरकार अपनी ही पीठ थपथपा रही है। वास्तविकता यह है कि भाजपा सरकार के कथित सुशासन में घिनौने किस्से सामने आ रहे हैं। यह बात कहते हुए शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बनता जा रहा है, और पुलिस हिरासत में प्रार्थी की जांच के दौरान ही मौत होना आम बात हो चली है। जनता इनकी सरकार लाकर पछताने लगी है, उनकी सरकार के चलते गरीब, किसान, मजदूर सहित आम आदमी लहूलुहान हो रहा है और यह सब काम पूंजीपति वर्ग द्वारा किया जा रहा है।
श्री जैन ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में हिंसा की सोच रखने वालों का हौसला बुलंद होता जा रहा है, यह तो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। साय सरकार सुशासन तिहार मनाने जा रही है। यही इस सरकार का सुशासन है। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूरए आम आदमी के साथ आए दिन परेशान हो रहे है। हिंसा हो रहा है और इसमें शामिल लोगों को भाजपा सरकार का संरक्षण है। भाजपा सरकार में पूंजीपतियों का बोलबाला है। हिंसा की सोच रखने वाले लोगों का हौसला बढ़ा है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में कानून व्यवस्था ही नही है। इसलिये अपराधिक घटनाये बढ़ रही है। सरकार अपराधियों पर लगाम कसने के बजाये उनकी संरक्षक बन गयी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनों-दिन और बिगड़ते जा रही है और सरकार मूकबधिर बनकर बैठी हुई है अब तो लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी जैसी अपराध की घटनाये बर्दाश्त के बाहर हो गयी है। सरकार निकम्मी और लाचार बन गयी है। मुख्यमंत्री से सरकार नहीं संभल रही, गृहमंत्री से गृह विभाग नही संभल रहा है। भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ प्रदेश सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार में आम जनता में डर का माहौल है। यही वजह है कि भाजपा राज में लोग अपने आपको सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं।