राजस्व विभाग की बैठक में निगम आयुक्त गुप्ता ने डिमांड संधारण एवं पिछड़ा वर्ग सर्वे की प्रगति की ली जानकारी

शेयर करें...

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता निगम राजस्व में वृद्धि एवं शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने स्थल सर्वे कर डिमांड दुरूस्त कराने उप अभियंताओं एवं राजस्व अमला की टीम गठित किए है। गठित टीम प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सर्वे कर मोबाईल-एप के माध्यम से डिमांड तैयार कर रहे है। स्वयं आयुक्त द्वारा समय-समय पर मानिटरिंग कर वार्डो में जाकर डिमांड से मिलान किया जा रहा है तथा साप्ताहिक बैठक लेकर समीक्षा भी कर रहे है। इसी कड़ी में आज आयुक्त के द्वारा राजस्व की समीक्षा बैठक लेकर डिमांड संधारण एवं पिछड़ा वर्ग सर्वे की प्रगति की वार्डवार जानकारी ली गई।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बैठक में डिमाण्ड दुरूस्तीकरण की प्रगति की जानकारी में सभी राजस्व निरीक्षकों, राजस्व उपनिरीक्षकों एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों से उनके वार्डवार डिमांड दुरूस्त करने संबंधी जानकारी में पुछा कि अब तक कितने घर का डिमांड तैयार किए, कितने घर में अंतर आया और पूर्व डिमांड से कितना-कितना अंतर आया, उन्होंने उप अभियंताओं से भी जानकारी लेकर पत्रक तैयार करने कहा। उन्होने कहा कि, वर्तमान गणना अनुसार डिमांड पंजी तैयार करें एवं संबंधित करदाता को अवगत कराते हुए नये डिमांड के आधार पर राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें।
आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि, बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं मकानों का डिमांड पहले दुरूस्त करें, उसके पश्चात् छोटे का डिमांड तैयार करें। उन्होंने कहा कि, भौतिक सत्यापन उपरांत पुराने डिमांड से मिलान कर अंतर सहित नया डिमांड पंजी में चढ़ाकर उसके अनुसार बिल तैयार कर वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि, नये मकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का भी सर्वे कर डिमांड रजिस्टर में दर्ज कर विवरणी तैयार करें। उन्होंने अब तक डिमांड बढ़ने की जानकारी ली लगभग 60 लाख रूपये डिमांड बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त कर इसी प्रकार डिमाण्ड बढ़ाने, कार्य मे गति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे की प्रगति की वार्डवार जानकारी लेकर आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि, सर्वे कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही न बरते समय-सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण करना है, क्योंकि शासन निर्देशानुसार पिछड़ा वर्ग सर्वे किया जा रहा है। घर-घर जाकर पिछड़ा वर्ग के लोगों को चिन्हाकिंत कर सर्वे करना है। सर्वे से राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी मिलेगी। इन सब आधार पर यह कार्य अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, सभी राजस्व उपनिरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजस्व वसूली के साथ-साथ सर्वे करेंगें। सर्वे से डिमांड की भी जानकारी मिलेगी। जिससे हमारा राजस्व डिमांड दुरूस्त होगा। बैठक में उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके सहित उप अभियंतागण तथा राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *