महिला सुरक्षा व क्राइम कंट्रोल में भाजपा सरकार फेल : कांग्रेस

शेयर करें...

राजनांदगांव। प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ रही है। रोजाना कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटनाएं घट रही है। माताएं-बहनें, बेटियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश की सायं सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। 9 माह में ही भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। रोजाना प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटनाएं घट रही है, जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 3 सितंबर को महावीर चौक पर महिला सुरक्षा जिला स्तरीय एक दिवसीय मौन धरना-प्रदर्शन किया गया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रही अत्याचार व सामूहिक बलात्कार की घटना से पूरे प्रदेश सहम गया है। प्रदेश की राजधानी में भी महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। दुर्भाग्यजनक बात है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम अपनी बहन-बेटियों की रक्षा की लड़ाई लड़ेंगे, आंदोलन करेंगे। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिये मजबूर करेंगे, जिसको लेकर महावीर चौक पर मंगलवार 3 सितंबर को काली पट्टी बांधकर मौन धरना-प्रदर्शन किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि बड़े ही शर्म की बात है कि 08 माह में ही भाजपा राज में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है कि राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है, दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया, यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। दुर्भाग्य की बात है कि सरकार इस मामलों को गंभीरता से लेने के बजाय वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। महिला सुरक्षा व क्राइम कंट्रोल में भाजपा पूरी तरह फेल नजर आ रही है। महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ते अपराध और लोगों में असुरक्षा की भावना सायं सरकार की विफलता का परिचायक है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद हत्या, लूटपाथ, डकैती, अपहरण जैसे मामलों में लगतार वृद्धि हुई है।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है तब से भ्रष्टाचार, माफीराज को बढ़ावा मिल रहा है। आज हमारी बहन-बेटियां महफुज नहीं है, मात्र 8 माह की भाजपा सरकार में 600 जैसी बलात्कार की घटना होना कोई कम बात है। मैं पूछाना चाहता हूं कि प्रदेश में हो रही लगातार इस तरह की घटना में सरकार ने क्या कार्यवाही किया? रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी, मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया। जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी आखिर क्यों। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है क्यों है। इस निकम्मी सरकार को जवाब देना होगा और जब तक इस तरह की घटनाओं पर विराम नहीं लग जाता है, तब तक कांग्रेस संगठन आंदोलन की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
मौन प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, महापौर हेमा देशमुख, कमलजीत सिंह पिन्टू, कुतबुद्दीन सोलंकी, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, पदम कोठारी, मोती साहू, पीसीसी सचिव मेहुल मारू, रमेश डाकलिया, रमेश खंडेलवाल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, महिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती रामक्षत्री चंद्रवंशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, राजकुमारी सिन्हा, मोहिनी सिन्हा, प्रज्ञा गुप्ता, पार्षद संतोष पिल्ले, हमीन हुद्दा, पूर्णिमा नागदेवे, मधुकर वंजारी, भागचंद साहू, मनीष साहू, ऋशि शास्त्री, शरद पटेल, विनय झा, गोपीचंद गायकवाड़, डा. रूबीना अल्वी, रौशनी सिन्हा, अंगेश्वर देशमुख, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, युकां अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, रोहित चंद्राकर, सुनील रामटेके, सचिन टूरहाटे, इंशाक खान, अवधेश प्रजापति, अभिमन्यु मिश्रा, मानव देशमुख, शकील रिजवी, आफताब अहमद, चुम्मनदास साहू, शकील मेमन, डा. नरेन्द्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष चेतनदास साहू, रितेश जैन, धनेश निषाद, अब्दुल खान, रतन यादव, विजय राज सिंह, अजय मारकंडे, हीरा सोनी, बबलू कसार, सुरेन्द्र देवांगन, विष्णु लोधी, जयचंद्र ठाकुर, शिशुपाल भारती, पुष्पा वर्मा, चंद्रिका राजपूत, विशु अजमानी, प्रतिमा बंजारे, रीना पटेल, संगीता साहू, शैलेष ठावरे, किरण मेश्राम, रमा वर्मा, प्रभात गुप्ता, राजू सिंह राजपूत, सुरेश सिन्हा, मुजीब अहमद, विक्की पटेल, मो करीम, राहुल तिवारी, संदीप जायसवाल, भानुप्रताप साहू, सलमान खान, खिलेश बंजारे, मुस्तफा जोया, बलदास साहू, वैद्यराज आविन्द्र मेश्राम, श्यामदास वैष्णव, बिरेन्द्र बोरकर, संध्या साहू, चंद्रिका वर्मा, अंजली धावड़े, रवि साहू, राहुल देवांगन, ओमप्रकाश साहू, दुर्गेश द्विवेदी, धर्मेन्द्र साहू, जितेन्द्र सिन्हा, गणेशराम साहू, मंथीर साहू, संतप्रसाद ठाकुर, दुर्गा देवांगन, रेखा मेश्राम, दीनू साहू, सुलोचना मारकंडे, रेखा घोडके, फुलमती वर्मा, कल्पना साहू, तुलसी साहू, पार्वती साहू, ठाकुरराम साहू, प्रकाश ठाकुर, नासिर खा, चंद्रशेखर मालेकर, चेतन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *