धान खरीदी केंद्र ढाबा सोसाइटी का कोमल सिंह राजपूत ने किया निरीक्षण
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आज जिला पदाधिकारियों के साथ ढाबा सोसाइटी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्था और पारदर्शिता की सराहना की।
कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सर्वाधिक मूल्य तय किया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान नियमित रूप से खरीदी जा रही है। साथ ही, शासन द्वारा समय पर डिजिटल भुगतान भी किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि प्रतिदिन धान खरीदी की दैनिक लिमिट कम होने के कारण समय पर पूरी प्रक्रिया पूरी करना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए कोमल सिंह राजपूत ने जिलाधीश को पत्र लिखकर दैनिक लिमिट बढ़ाने और टोकन निर्बाध जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों में असंतोष नहीं रहेगा और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, आलोक श्रोती, हरीश साहू, धर्मेन्द्र चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

