कल जिले में प्रारंभ होगा भाजपा का सदस्यता महापर्व

शेयर करें...

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान महापर्व की देशभर में शुरुआत हो गई है। पिछले दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सदस्यता लेकर इस अभियान का श्रीगणेश किया, उसके बाद 3 सितंबर को प्रदेश की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री व अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता लेकर महापर्व को हरी झंडी दी। अब कल 4 सितंबर को जिले में सदस्यता महापर्व का आगाज होने जा रहा है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल सदस्यता अभियान के जिला संयोजक सावन वर्मा, सहसंयोजक आभा तिवारी, गिन्नी चावला, आलोक श्रोती ने बताया कि कल जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे सदस्यता महापर्व की शुरुआत होगी, जिसमें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय, ए अशोक शर्मा व खूबचंद पारख की उपस्थिति में प्रारंभ होगा, जिसमें जिला भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *