शहर कांग्रेस ने किया पूर्व सीएम बघेल का जोशिला स्वागत

शेयर करें...

राजनांदगांव। किसान पुत्र जन-जन के हितैषी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 1 सितंबर को राजनांदगांव शहर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय नंदई चौक में फुल-मालाओं के साथ जोशिला स्वागत किया गया।
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के लाडले सपूत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 01 सितंबर को राजनांदगांव शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे, नंदई चौक कोठार पारा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा फुल माला के साथ जोशिला स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गिरीश देवांगन, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, महापौर हेमा देशमुख, पीसीसी सचिव मेहुल मारू, राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, महामंत्री हनी ग्रेवाल, रौशनी सिन्हा, अशोक फडनवीस, विरेन्द्र चौहान, युकां अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मनीष गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद मनीष साहू, महेश साहू, चंद्रकला देवांगन, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अभिमन्यु मिश्रा, शकील रिजवी, विशु अजमानी, संगीता साहू, मुस्तफा जोया, तामेश्वर बंजारे, प्रतिमा बंजारे, आशीष सोनकर, सुनीता सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *