मेजर ध्यानचंद जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

शेयर करें...

राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हॉकी संघ, राजनांदगांव तथा समस्त खेल संघ के संयुक्त तत्वधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती खेल दिवस के रूप में नगर के खेल प्रेमियों द्वारा द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 7 बजे अंतरष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से समस्त खेल से जुड़े खिलाड़ियों द्वारा रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक पहंुची, वहां पर मेजर ध्यानचंद, एरमन बेस्टियन, (ओलंपियन) एवं आरएन पटेल, की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात रैली वापस अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंची, वहां पर संगोष्टी सभा का आयोजन किया गया।
संगोष्टी सभा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के मुख्य आतिथ्य तथा जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, वरिष्ठ हॉकी कोच भूषण सॉव, दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ हॉकी के कोषाध्यक्ष सुश्री आशा थॉमस के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई।
अतिथि फिरोज अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कई जो बच्चे आज इस खेल से जुड़े है, वो अपने जीवन में एक लक्ष्य बना कर खेले जिससे कि वह अपने शहर का नाम पूरे देश मे रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी को आदर्श मानकर खेल भावना से खेले तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी नर्सरी का नाम रौशन करे। श्री अंसारी ने कहा कि आज दादा के कारण राजनांदगांव को हॉकी नर्सरी कहा जाता हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का आगमन सन 1971 में राजनांदगांव की धरती पर हुआ था। हॉकी की नर्सरी की उपाधि राजनांदगांव के मेजर ध्यानचंद जी द्वारा दी गई थी तथा उनको नगर भृमण कराया गया था, जहां उन्हें राजनांदगांव के हर गली में हॉकी खेलते बच्चे को देखा था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हॉकी कोच भूषण सॉव ने दादा ध्यानचंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दादा की खेल कौशल की बदौलत भारत को ओलंपिक में 4 गोल्ड प्राप्त हुए थे। तथा वर्तमान में भी इंडिया टीम के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बदौलत लगातर दूसरी बार कांस्य पदक प्राप्त कर रहे है, यह बहुत ही खुशी की बात है। मैं उन्हें इस मंच के माध्यम से बधाई देता हूं। साथ ही आने वाले समय में इंडिया के लिए गोल्ड मैडल लाये ऐसा शुभकामनाएं देता हूं।
संगोष्ठी सभा पश्चचात बालक वर्ग का प्रदर्शन मैच राजनांदगांव ग्रीन विरुद्ध राजनांदगांव रेड के मध्य खेला गया, जिसमें राजनांदगांव ग्रीन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 गोल से जीत हासिल की।
इस अवसर पर हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, प्रिंस भाटिया सचिव जिला हैंडबाल संघ, अब्दुल कादिर खेल प्रकोष्ठ, राजू रंगारी, छोटे रामटेके, साई के कोच अमित माथुर, किशोर धीवर, तुलसी सिन्हा, चंदन सिंह, भागवत यादव, दुर्गेश, महेंद्र सिंह ठाकुर, विजय साहू, आशीष सिन्हा, मनीष यादव, सुंदर काका, सब्बीर हैदरी, अशोक नागवंशी, सुनील निषाद, दिलीप रावत, जावेद खान, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, राजेश निर्मलकर, संदीप यादव, जिम्मी साहू, सुखदेव निर्मलकर, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *