सही राजस्व वसूली के लिये निगम का डिमांड दुरूस्ती अभियान

शेयर करें...

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। सही राजस्व वसूली हेतु भौतिक सत्यापन कर डिमांड दुरूस्त करने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने सभी उप अभियंताओं को दायित्व सौंपा है। उप अभियंता अपने-अपने प्रभारित वार्ड में राजस्व उप निरीक्षण एवं सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ जाकर भौतिक सत्यापन कर स्व विवरणी भरेंगे। आयुक्त सहित उपायुक्त मोबिन अली, राजस्व अधिकारी अशोक देवांगन डिमांड दुरूस्त करने स्वयं स्थल में जाकर अधिकारियों के साथ स्व विवरणी भर रहे है।
डिमांड दुरूस्ती अभियान में आज आयुक्त श्री गुप्ता राजस्व टीम के साथ बसंतपुर डोंगरगॉव रोड, अनुपम नगर, जीई रोड, रामाधीन मार्ग के बड़े प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन कर डिमांड दुरूस्त किये। वही उपायुक्त मोबिन अली भी अलग टीम के साथ स्थल में जाकर सही डिमांड के लिये भौतिक सत्यापन किये तथा उन्होंने इस संबध्ंा में करदाताओं को जानकारी भी दिये।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि शासन लक्ष्य के अनुरूप माहवार राजस्व वसूली प्राप्त नहीं हो रही है। राजस्व वसूली के लिये राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक अपने अपने निधारित वार्ड में जाकर वसूली कर रहे है, बड़े बकायादारों को टीम द्वारा नोटिस देकर वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि वसूली की समय समय पर समीक्षा भी की जाती है। इसके बावजूद लक्ष्य के अनुरूप वसूली प्राप्त नहीं हो रही है। चालू एवं बकाया डिमांड की जांच करने पर अधिकाश घरों व प्रतिष्ठानों में भिन्नता पायी गयी है, भिन्नता का प्रमुख कारण पुराने डिमांड से वसूली था।
आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि कई करदाताओं के द्वारा मकान विस्तार किया गया है। साथ ही ऊपर मंजिल भी बना ली गयी है, किन्तु करो का भुगतान पुराने डिमांड के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सही राजस्व वसूली के लिये भौतिक सत्यापन कर वर्तमान क्षेत्रफल के आधार पर स्वं विवरणी भरा जा रहा है। इसके लिये करदाताओं को डिमांड की जानकारी दी जा रही है और उसके आधार पर करो का भुगतान करने समझाईश दी जा रही है। आयुक्त श्री गुप्ता ने करदाताओं से अपील करते हुये कहा है कि वे अपने घर व प्रतिष्ठान के वर्तमान क्षेत्रफल के आधार पर स्व विवरणी भरे, और नया दर अनुसार अंतर की राशि सहित भुगतान करें। उन्होंने कहा कि निगम की टीम को डिमांड दुरूस्तीकरण में सहयोग कर नगर विकास में सहभागी बने।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *