कम्प्यूटर क्रांति व त्रिस्तरीय पंचायती राज के जनक है राजीव गांधी : कुलबीर छाबड़ा

शेयर करें...

राजनांदगांव। 21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, दूरसंचार, सूचना एवं कम्प्यूटर क्रांति, पंचायती राज के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का मंगलवार 20 अगस्त को 80वां जन्मदिवस पर सद्भावना दिवस पर उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी पूर्व मंत्री धनेश पाटिला के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।
संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर पूर्व मंत्री धनेश पाटिला,, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की।
पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी को नमन करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने देश के लिए जो कार्य किया है, वह अतुलनीय है, उसे भुलाया नहीं जा सकता, चाहे वह दूरसंचार, सूचना क्रांति, शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया, वह उल्लेखनीय है, यहां तक 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का हक दिलाया है, ताकि देश के विकास में युवाओं का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो, वहीं पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्व. राजीव गांधी जी के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी जी के समावेशी विकास की दूरदर्शितापूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णयों से उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। स्व. राजीव गांधी जी की दूरगार्मी सोच का नतीजा है कि आज संचार क्रांति के माध्यम से विश्व के किसी भी कोने से बात करते उसे देखते हैै, युवाओं को रोजगार की बात हो यह सब राजीव गांधी जी की देन है। संगोष्ठी सभा पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा नेहरू नगर स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया, इसके बाद बसंतपुर चौपाटी स्थित आनंद वाटिका में फलदार पौधे का पौधरोपण किया गया।
संगोष्ठी सभा को संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, कुबुद्दीन सोलंकी, उपाध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस अंजुम अल्वी, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव डा. रूबीना अल्वी, अशोक फडनवीस, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, प्रमोद बागड़ी ने संबोधित किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश राठौर, विवेक वासनिक, रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री नरेश शर्मा, मोहनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद सदस्य रौशनी वैष्णव, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, संतोष पिल्ले, मनीष साहू, अजय छेदैया, बबलू कसार, सचिन टुरहाटे, सुरेन्द्र देवांगन, मयंक सोनी, सुनिता सिन्हा, योगेन्द्र दास वैष्णव, महेश यादव, मामराज अग्रवाल, शैलेष ठावरे, चेतन सिन्हा, इशांक खान, विष्णु सिन्हा, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *