राहु-केतु : किन्हें पहुँचाएंगे फायदा, किन्हें नुकसान

शेयर करें...

नेशन अलर्ट/9770656789

मृत्युंजय

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, साल 2024 में राहु-केतु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे, लेकिन मई 2025 तक मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे।

राहु-केतु की उलटी चाल 5 राशियों के लिए कष्टकारी, तो इससे 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2025 तक होगा महालाभ . . . यहाँ नेशन अलर्ट के पाठकों को बता रहे हैं मृत्युंजय जी.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मायावी ग्रह राहु और केतु एक राशि में करीब 18 माह या डेढ़ साल तक रहते हैं। राहु और केतु ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सकारात्मक – नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ता है।

बता दें कि राहु और केतु ग्रह हमेशा उलटी चाल चलते हैं। 30 अक्टूबर 2023 से राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं और 18 मई 2025 तक इसी राशि में रहेंगे।

वहीं, 30 अक्टूबर 2023 से केतु ग्रह कन्या राशि में विराजमान हैं और अगले साल 18 मई 2025 को ही केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक पर होगा।

ज्योतिषीय गणनाओं का अनुसार, करीब 18 माह तक राहु-केतु की शुभ दृष्टि कुछ राशियों को मालामाल बना सकती है, तो इस दौरान कुछ राशियों को जीवन में बहुत सावधानी बरतनी होगी।

आइए जानते हैं राहु-केतु की वर्तमान स्थिति का राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

मेष राशि : राहु-केतु की वर्तमान स्थिति मेष राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकती है। इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कोई आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। राहु के प्रभाव से सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि : राहु-केतु की स्थिति वृषभ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगी। इस दौरान आप शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे। सभी रोग-दोषों से निजात मिलेगा, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।

मिथुन राशि : केतु के प्रभाव से लाइफ में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा, लेकिन राहु के गोचर से शुभ परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। आय के अप्रत्याशित स्त्रोत बनेंगे। राहु की आप पर शुभ दृष्टि बनी रहेगी।

कर्क राशि : केतु का गोचर कष्टकारी साबित होगा। पारिवारिक जीवन में गृह-क्लेश बढ़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। हालांकि, राहु गोचर आपके लिए कल्याणकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शत्रु परास्त होंगे।

सिंह राशि : केतु कन्या राशि में रहकर आपकी सभी समस्या का समाधान निकालेंगे। आपको कामयाबी दिलाने में मदद करेंगे। इस दौरान आपके सभी सपने साकार होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन राहु के गोचर से रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : केतु का गोचर आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। कड़ी मेहनत के बावजूद अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करना होगा। पारिवारिक जीवन में वैचारिक मतभेद संभव है।

तुला राशि : केतु का गोचर तुला राशि वालों का तनाव बढ़ा सकता है। हालांकि, करियर और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतें और साथी से अतीत की बातों को लेकर ज्यादा डिस्कस करने से बचें।

वृश्चिक राशि : केतु के प्रभाव से वृश्चिक राशि वालों का आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। नौकरी-कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा।

धनु राशि : केतु गोचर से धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो सकती है। रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। शेयर मार्केट या नए बिजनेस का जोखिम न उठाएं। रिश्तों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी-कारोबार में चुनौतीपूर्ण माहौल रहेगा। बचकर पार करें। राहु गोचर वैवाहिक जीवन में मनमुटाव बढ़ा सकता है।

मकर राशि : केतु गोचर से जीवन में उत्साह और जुनून बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे।

कुंभ राशि : केतु गोचर के प्रभाव से आपको सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करना होगा। विरासत में पैतृक संपत्ति मिलेगी,लेकिन निवेश में जोखिम न उठाएं। इस दौरान आपको कई सोर्स से धन लाभ होगा। खर्च पर कंट्रोल रखें। इस अवधि में खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। वहीं, राहु का गोचर वाणी में कटुता ला सकता है। पारिवारिक जीवन में मनुटाव बढ़ेगा।

मीन राशि : केतु का गोचर मीन राशि वालों के घर का माहौल बिगाड़ सकता है। अचानक से खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। किसी भी कार्य में नहीं लगेगा। यात्रा के योग बनेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर नेशन अलर्ट दावा नहीं करता है कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विशेषज्ञ की सलाह पर ही इन्हें आजमाए यह सलाह दी जाती है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *