संविधान को तोड़ने व बदलने वाले लोग संविधान से खिलवाड़ का हौव्वा खड़ा कर रहे : चंदूलाल साहू

शेयर करें...

राजनांदगांव। जिला भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता चंदूलाल साहू ने संविधान बदलने के नाम पर कांग्रेस पर घड़ियाली आंसू बहाने व देश की जनता से सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते हुये कहा कि जिन लोगों ने खुद संविधान में सैकड़ों संशोधन किये, संविधान को तोड़ा, मड़ोरा व अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिये बदला, वे आज संविधान की पुस्तक लिये घुम रहे है।
श्री साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिये संविधान को बदला, देश को 19 महीनें आपातकाल में झोंका, देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ प्रेस की आजादी पर सेंशरशीप लगा दिया, मीषा के नाम हजारों बेगुनाहों को जेल में बंद करके संविधान के साथ जो खिलवाड़ किया है, उसे देश की जनता भूलने वाली नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट जिसका फैसला देश में कानून माना जाता है के द्वारा शाहबानों प्रकरण पर गुजारा भत्ता के लिये दिये गये आदेश को कांग्रेस सरकार के तत्कालिन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रद्दी की टोकरी में फेंकते हुये सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संविधान के खिलाफ खिलवाड़ करते हुये पलट दिया। अब कांग्रेसी निहित राजनैतिक स्वार्थो के लिये संविधान बदलने की बात को लेकर देश की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे है, जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने साफ साफ कहा है कि उनके जीवित रहते न संविधान को बदला जायेगा और न ही आरक्षण खत्म किया जायेगा। बावजूद इसके कांग्रेस के झूठ का प्रलाप जारी है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेसी मंसूबों को नाकाम करें।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैठक के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया फिर वंदे मातरम का गान हुआ, इसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक की कार्यवाही शुरू करते हुये जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने स्वागत भाषण दिया, फिर प्रदेश भाजपा के महामंत्री रामजी भारती ने उद्घाटन भाषण देते हुये दिनभर की कार्यवाही का विवरण रखा, इसके बाद पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद संतोष पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिये कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि कांग्रेस के सारे छल-कपट से मुकाबला करते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सफलता मिली है, उसके लिये सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। इसके बाद बैठक में सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई का प्रस्ताव रखते हुये कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि है कि लगातार तीसरी बार श्री मोदी प्रधानमंत्री की शपथ ले रहे है। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिन्दुओं का वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल ने शानदार ढंग से वाचन किया। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री मोदी की गगनचुंबी उपलब्धियों से अवगत कराया।
बैठक में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव का विश्लेष्ण करते हुये कांग्रेस के पिछले पॉच वर्षो के शासनकाल में हुई अनियमितता और भ्रष्ट्राचार की बखिया उधेड़ते हुये कहा कि भाजपा 15 वर्षो तक निरंतर प्रदेश की सत्ता में रही। छत्तीसगढ़ में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये, किन्तु भ्रष्ट्राचार के कोई भी आरोप नहीं लगा, किन्तु पॉच वर्षो में ही भूपेश सरकार जनता की नजरों से गिर गई, और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना पड़ा।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने नगरीय निकाय के चुनावों की तैयारी की चर्चा शुरू करते हुये कहा कि भाजपा पूरे दमखम से स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगी। केन्द्र व राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार चल रही है। स्थानीय निकायों के चुनाव जीतने के बाद यह ट्रिपल इंजन की सरकार हो जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद लोकसभा चुनाव के सहसंयोजक दिनेश गांधी ने चुनाव विश्लेषण प्रस्तुत करते हुये बताया कि राजनांदगांव जिले की वजह से ही लोकसभा चुनाव में हमें सफलता मिली है। जिले की 10 में से 9 मंडलों पर पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। जिला प्रभारी अवधेश चंदेल ने प्रदेश के आगामी कार्यक्रम एवं गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। पूर्व सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये एकता बनाये रखने पर बल दिया। बैठक का संचालन जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सावन वर्मा ने किया।
इस दौरान पर मंच पर प्रमुख रूप से चंदूलाल साहूए संतोष पाण्डेय, अशोक शर्मा, मधुसूदन यादव, रामजी भारती, अभिषेक सिंह, रमेश पटेल, सचिन बघेल, संतोष अग्रवाल, आदिवासी नेता एमडी ठाकुर, अवधेश चंदेल, नीलू शर्मा, राजेंद्र गोलछा, रविंद्र वैष्णव, लीलाधर साहू, आभा तिवारी, सावन वर्मा, मूलचंद लोधी, चंद्रिका डडसेना, कोमल सिंह राजपूत, विनोद खांडेकर, शशिकांत द्विवेदी, दिनेश गांधी, सुरेन्दर सिंह बन्नोआना, रघुवीर वाधवा, श्रीमती गीता साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *