कांग्रेसजनों ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का किया स्वागत

शेयर करें...

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्र के अष्टमी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज राजनांदगांव से होकर धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने जा रहे राजनांदगांव पहुंचने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में पीसीसी अध्यक्ष का कांग्रेसजनों द्वारा पटाखे फोड़कर, फुलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 5 अपै्रल, शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने जा रहे राजनांदगांव पहुंचने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने फुलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष श्री बैज ने कांग्रेसजनों को चैत्र नवरात्र की हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की।
श्री बैज ने धर्मनगरी में हुए शराब होलोग्राम पर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर लताड़ा लगाते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में शराब की गंगा बहा रही है। युवाओं को रोजगार तो नहीं दे रही है, परंतु युवाओं को शराब की लत लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हम कांग्रेसजन आगामी दिनों में शराब को लेकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान भोला यादव द्वारा गमछा शाल भेंटकर किया।
स्वागत में प्रमुख रूप से कमलजीत सिंह पिन्टू, पीसीसी महासचिव शाहिद खान, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, विवेक वासनिक, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, रौशनी सिन्हा, मोहिनी सिन्हा, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, पार्षद हफीज खान, संतोष पिल्ले, अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, राजा तिवारी, शकील रिजवी, मानव देशमुख, मनीष साहू, महेश साहू, सुरेन्द्र देवांगन, भोला यादव, मुस्तफा जोया, दीनू साहू, सुरेन्द्र गजभिए, हिम्मत पवार, शौर्य वैष्णव, विनोद गेंड्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।