भाजपा स्थापना दिवस के पूर्व कार्यकर्ताओं ने की कार्यालय की सफाई

शेयर करें...

राजनांदगांव। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी के निर्देशानुसार उत्तर एवं दक्षिण मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस के पूर्व भाजपा कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा स्थापन दिवस की शुरुआत की। शनिवार को सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय की साफ सफाई की। इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल भाजपा के पदाधिकारीगण युवा मोर्चा महिला मोर्चा के पदाधिकारि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।