डोंगरगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधीत करते हुए कहां की भाजपा प्रदेश में चुनाव नहीं कराना चाहती थी। अंबेडकर के संविधान के अनुसार हर 5 वर्ष में चुनाव होना चाहिए, लेकिन यह 6 महीने टालने की कोशिश कर रही थी,। लोकसभा के सबसे मजबूत संविधान के उल्लंघन करने में भाजपा पीछे नहीं है। आज प्रदेश की जनता को 1000 रूपये देकर बिजली बिल, जीएसटी, महंगाई बढ़ा जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। 5 वर्ष की कांग्रेस सरकार में कई योजना चला कर प्रदेश का युवा किसान, महिला, मजदूर सभी को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई थी, जैसे ही भाजपा की सरकार प्रदेश में आई कई योजनाओं को बंद कर दिया गया।
विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी कहा कि कांग्रेस के 5 वर्षों में हर समाज को आगे बढ़ने का काम किया गया है और नगर में सर्वे करके पट्टा वितरण कर वार्डवासियों को राहत दी, लेकिन सरकार बदलने के बाद अब पट्टा के लिए वार्डवासियों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, इनके 1 साल में एक भी योजना सफल नहीं हुई है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान ने सभी से कहां कि क्षेत्र की विधायक महिला है और अध्यक्ष भी महिला बनाई गई तो जैसे एक घर को संवारते हैं, वैसे दोनों मिलकर नगर के विकास के लिए काम करेंगे। कांग्रेस की नपा अध्यक्ष प्रत्याशी नलिनी मेश्राम ने कहाकि कांग्रेस घर बनाने का काम करती है और जब भी भाजपा आती है घर तोड़ती है और मतभेद फैलाने का काम किया जाता है। सभी ने कांग्रेस की नपा अध्यक्ष प्रत्याशी नलीनी मेश्राम सहित पूरे 24 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संध्या देशपांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय राज सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम, गोविंद टंडन, शिशुपाल भारती, अनिल मेश्राम, परदेसी साहू, हरीश भंडारी, नरसे इंद्रपाल सिंह राजा, रजत देशपांडे, संजू बक्सरे, दिनेश साखरे, किरण मेश्राम, प्रकाश महानदी, रेखा खोब्रागढ़े सहित वार्ड प्रत्याशी अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली चुनावी सभा, मांगा अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में वोट
