विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के लिए एम्बुलेंस का किया शुभारंभ एवं विचार वैभव पुरस्तक का किया विमोचन
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान समता मंच द्वारा संचालित भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में श्रीमती मनोरमा गांधी द्वारा प्रदत समता एम्बुलेंस का शुभारंभ किया एवं समता मंच के संरक्षक गौतम पारख द्वारा लिखित विचार वैभव पुरस्तक का विमोचन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान संस्था को 5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि समता मंच मानव सेवा, चिकित्सा सेवा, वृद्धााश्रम, समता जल मंदिर, पुस्तकालय के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है। भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के माध्यम से वृद्धजनों की सेवा अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मनोरमा गांधी ने संस्था को चिकित्सा जगत में आपातकालीन सेवा के लिए एम्बुलेंस प्रदान किया है, जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद है। आपातकालीन स्थितियों में यह एम्बुलेंस मरीजों के सहारे के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गौरम पारख द्वारा लिखित चौथी पुस्तक विचार वैभव कोई सामान्य पुस्तक या उपन्यास नहीं है। संतों, महर्षियों की वाणी के साथ जीवन व्यवहार, आचरण, सात्विक जीवन का उद्बोध यह पुरस्तक करती है। पुस्तक में श्रेष्ठ चिंतन, उदाहरणों सहित प्रस्तुत की गई है। इसके पूर्व में प्रकाशित विचार प्रवाह, विचार मंथन, विचार दर्पण पुस्तक निश्चित रूप से पठनीय एवं जीवन में आत्मसात करने योग्य सिद्ध हुई है। इस अवसर पर समता मंच के संरक्षक गौतम पारख, श्रीमती मनोरमा गांधी, श्रीमती सूरज बाई पारख, राजेश गोलछा, समता मंच के अध्यक्ष गौतम कांकरिया, उमेद गिडिया, डॉ. नरेद्र गांधी, महेश खंडेलवाल, तिलोक बोहरा, गौतम सुराना, जीवन गिड़िया, बालचंद पारख, विनोद बोहरा, सतीश सांखला, सुधीर जैन, प्रफुल कबाड़, उत्तम गिड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाज सेवक उपस्थित थे।
(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)