भाजपा, ईडी की तानाशाही का विरोध संसद से सड़क तक होगा : कांग्रेस
राजनांदगांव। केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में अराकता का माहौल बनाकर कांग्रेस नेताओं पर प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) के माध्यम से समन जारी कर प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। वर्तमान में राजीव भवन (कांग्रेस) की आड़ लेकर समन जारी कर छग के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर ईडी भारतीय जनता पार्टी का अनुसांगिक संगठन की भांति कार्य करते हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को ईडी कार्यालय में घंटों बैठाया जा रहा है, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर 1 मार्च को जिला मुख्यालय में भाजपा व ईडी का पुतला दहन किया गया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि केन्द्र की मोदीनीत भाजपा सरकार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) को किस मद से जारी करके बनाया गया है, करके समन जारी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैंद सहित अन्य कांग्रेसजनों को ईडी कार्यालय में बैठाकर घंटों पूछताछ कर प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस के लोगों को भाजपा डराना चाहती है, पर हम डरने वाले लोगों में से नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू नेतृत्व में 1 मार्च शनिवार को जयस्तंभ चौक पर भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर विरोध जताया।
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि केन्द्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार एक दशक पुरानी कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का काम कर रही है। कांग्रेस (राजीव) भवन के निर्माण को लेकर ईडी द्वारा समन जारी कर उल्टे-सीधे सवाल पूछकर कांग्रेसी नेताओं को प्रताड़ित व परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार बस्तर से लोहा निकालने फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज सहित अन्य नेताओं ने किया तो भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर लखमा को जेल भेज दिया और दीपक बैज के घर पुलिस रेकी कर रही है, जो कही न कहीं बस्तर की आवाज का दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाउ ठाकरे) 5-स्टार होटल से कम नहीं, वहीं प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यालय किस मद से बना है, उसका जवाब भाजपा दें, जबकि कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए चंदे की राशि से बना है, उसको ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है, जो कदापि न्यायोचित नहीं है, जिसको लेकर आज भाजपा व ईडी का पुतला दहन किया गया और आगामी 3 मार्च को प्रदेश स्तरीय धरना.प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पीसीसी महामंत्री शाहिद खान, वरिष्ठ नेता रमेश डाकलिया, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, सुदेश देशमुख, कमलजीत सिंह पिंटू, पंकज बांधव, रूपेश दुबे, दिनेश शर्मा, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अशोक फड़नवीस, जयनारायण सिंह, विजयराज सिंह चौहान, ओमप्रकाश, प्रकाश बाफना, अभिमन्यु मिश्रा, चेतन सिन्हा, संजय साहू, गोपी रजक, भोला यादव, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, सुरेन्द्र देवांगन, रज्जू जान, सुरेन्द्र गजभिए, निलेश ठावरे, संदीप सोनी, शरद पटेल, शैलेष रामटेके, तौसिफ गोरी, विशु अजमानी, मुस्तफा जोया, ललित कुमारे, तुलदास साहू, ललिता साहू, रमाकांत साहू, गिरीश साहू, संदीप जायसवाल, सागर ताम्रकार, निसार खा, जितेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)