प्रेरणादायक संस्मरणों को अनुकरणीय बनाने हेतु मन की बात सुननी चाहिए : डा. रमन सिंह

शेयर करें...

राजनांदगांव। क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात एवं सदस्यता अभियान के आगाज हेतु सिंधु भवन वार्ड नंबर 24 दक्षिण मंडल शक्ति केंद्र क्रमांक 1 के बूथ नंबर 111 पहुंचे, जहां पर भीड़ भरी सभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व भर में लोग इसीलिए पसंद करते हैं कि वह सदैव ही दृढ़ इच्छा शक्ति से अपने लक्ष्य में लगे रहते हैं। डा. रमन ने कहा कि आज भारत के लिए गर्व का विषय है कि किसी देश का प्रधानमंत्री इतने पवित्र मन और उच्च इच्छा शक्ति से देश की सेवा में लगा हुआ है। इसका जीता जागता उदाहरण मन की बात में आज मोदी द्वारा यह कहना कि सामूहिकता और निष्काम सेवा के साथ दूसरों के लिए सेवा के लक्ष्य को लेकर चलने वाले लोगों के उदाहरणों को जब मैं मन की बात में सुनाता हूं, तो मुझे ऐसा प्रतीत होता है जैसे मंदिर में मैं ईश्वर के दर्शन कर लिये। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लाल किले के उच्च शिखर से शौचालय एवं स्वच्छता की बात करने वाले नरेंद्र मोदी को आज देश की नहीं वरन विश्व की जनता ने फिर आंखों पर बैठाया है। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि आज श्री मोदी ने झांसी की महिलाओं का जल संरक्षण के विषय में संस्मरण सुनाया, नारी शक्ति को मजबूत करते करने के लिए शारदा आजीविका समूह की बात की, और छतरपुर की हरी बगिया सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की भी प्रशंसा करते हुए लोगों को इससे सीख लेने की बात की।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रसंग बताकर श्री मोदी देशभर में प्रतिभाओं का प्रचार-प्रसार इसलिए करते हैं कि उनसे लोग ज्ञान ग्रहण करें, इसलिए ऐसे दल के सदस्य होने के नाते डॉ. रमन सिंह नेआवान किया कि हम भी देश की सेवा हेतु भाजपा से जुड़े और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर साथ नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम का सफल संचालन अमर लालवानी एवं राजा माखीजा ने किया।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनुमल मोटलानी, ब्रह्मानंद बजाज, आवतराम तेजवानी, अर्जुन दास पंजवानी, रूपचंद भीमनानी ने डॉ. रमन सिंह का स्वागत अभिनंदन भी किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, शक्ति केन्द्र प्रभारी गोलू सूर्यवंशी, संयोजक दुर्गेश यादव, सहसंयोजक कमलेश यादव, बूथ अध्यक्ष 111 अर्जुन वाधवानी, बूथ अध्यक्ष 112 हरीश मोटलानी, बूथ अध्यक्ष 113 अर्जुन गंगवानी, बूथ अध्यक्ष तोरण यादव, पार्षद जया यादव, बूथ 110 बीएलओ सुनीता यादव, हकीम खान, अर्जुन वाधवानी, दौलत रामचंदानी, प्रकाश वाधवानी, विनोद लुल्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह पूज्य पंचायत के अध्यक्ष मनुमल मोटलानी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदन रूचंदनी के घर गए और वहां पर सभी घर वालों को भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
आज सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ रमन सिंह ने कार्यपालन अभियंता दीवान को हटाने की सिंधी समाज की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फोन पर ही आदेश पारित करवाया और इसी तरह से सतनामी समाज के लोगों ने नंदई में मूर्ति स्थापना को लेकर डॉ रमन सिंह का आभार व्यक्त किया।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Comments (0)
Add Comment