मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण

शेयर करें...

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्रामीण फिकल स्लज मैंनेजमेंट बघेरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फीकल स्लज मैनेजमेंट अंतर्गत एनजीटी के अनुसार प्रत्येक 3 वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में बने सेप्टिक टैंकों को खाली करना अनिवार्य है। जिसके तहत सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल के उपचार और सुरक्षित निपटान हेतु जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत बघेरा में फिकल स्लज मैंनेजमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल, सरपंच बरगा कुमार सोनवानी, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारीक, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Comments (0)
Add Comment