पिछड़ा वर्ग सर्वे की जांच करने आयुक्त पहुंचे वार्डो में, घर से जानकारी लेकर राशन कार्ड देख खुद भरे फार्म

शेयर करें...

राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार नगर निगम सीमाक्षेत्र में ओबीसी सर्वे कार्य किया जा रहा है। समय-सीमा में सर्वे पूर्ण करने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता समय-समय पर समीक्षा कर रहे है, साथ ही स्वयं वार्ड में जाकर सर्वे कार्य की जांच कर रहे है। आज प्रातः उनके द्वारा शहर के गौरी नगर, स्टेशनपारा एवं तुलसीपुर, ममता नगर क्षेत्र में सर्वे कार्य का निरीक्षण कर कर्मचारियों से प्रगति की जानकारी लिये एवं स्वयं घर से जानकारी लेकर राशन देख सर्वे फार्म भरे।
नगर निगम राजनांदगांव सीमाक्षेत्र में लगभग 26 हजार अन्य पिछड़ा वर्ग परिवार निवासरत है, जिनमें 50 से अधिक प्रकार के पिछड़ा वर्ग की जाती पायी जाती हैै, जिसका सर्वे कार्य शासन निर्देशानुसार कराया जा रहा है, सर्वे में विभिन्न बिंदुओं पर परिवार से जानकारी प्राप्त की जा रही है। अब तक लगभग 60 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण हो चुके है। सर्वे कार्य का निगम आयुक्त श्री गुप्ता द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है, उनके द्वारा वार्डो में जाकर जानकारी ली जा रही है और सर्वे के दौरान आ रही समस्याओं से रूबरू हो समाधान भी बताया जा रहा है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने आज कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, उप अभियंता डागेश्वर कर्ष, स्वास्थ्य अध्किारी राजेश मिश्रा, सह उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी, जिला समन्यवक देवेश साहू व कीर्तन साहू के साथ गौरीनगर, स्टेशन पारा, तुलसीपुर, ममता नगर क्षेत्र में चल रहे पिछड़ा वर्ग सर्वे कार्य का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानकारी लेकर उन्हें बताया कि परिवार से सदस्यों की जानकारी लेवे उसका राशन कार्ड से मिलान करें, यदि किसी सदस्य की मृत्यु हो चुकी है या किसी का विवाह हो चुका है उसका नाम दर्ज न करें, वही छोटे बच्चे जिनका नाम दर्ज नहीं है, उनका नाम दर्ज करें, राशन कार्ड नंबर के साथ-साथ मुखिया का मोबाईल नंबर दर्ज करें। उन्होंने तुलसीपुर में खुद परिवार से जानकारी लेकर फार्म भरे और कर्मचारियों से कहा कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, समय-सीमा में सर्वे पूर्ण करना है, किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसकी जानकारी उच्च अधिकारी को देना है। उन्होंने कहा कि जितने भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है वे वार्ड में बटकर सर्वे करें, जिससे समय सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण किया जा सके।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Comments (0)
Add Comment