विधानसभा में 50000 नए सदस्य बनाएगी भाजपा : खूबचंद पारख

शेयर करें...

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर 1 सितंबर से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का श्री गणेश करने जा रही है, जिसके तहत प्रथम सदस्य के रूप में देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः सदस्यता प्रदान की जाएगी।
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी सावन वर्मा ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर पर पहुंचने के लिए युद्ध स्तर पर बैठकों एवं प्रशिक्षण का दौर शुरू हो चुका है, इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 3 बजे से उत्तर एवं दक्षिण मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न हुई, जिसमें वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में खूबचंद पारख का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सर्वप्रथम बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर दीप प्रजवन कर किया गया।
तत्पश्चात स्वागत भाषण दक्षिण मंडल के अध्यक्ष तरुण लहरवानी ने देते हुए बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में अपनी पूरी शक्ति लगाकर पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए जुड़ चुका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी से प्राप्त हुआ है।
मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्रही होना चाहिए अर्थात शहर का कोई भी हिस्सा या वार्ड सदस्य अभियान से अछूता नहीं रहना चाहिए। प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को सदस्यता बनाने के लिए जुटेंगे। श्री पारख ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है, जिसमें पुराने सदस्य तो दोबारा सदस्य बनेंगे ही, लेकिन उनके साथ-साथ नए लोगों को भी बड़ी संख्या में सदस्य बनना है। बैठक में खूबचंद पारख ने पार्टी की नीति को स्पष्ट करते हुए बताया कि बाकी दल सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करते हैं, परंतु भारतीय जनता पार्टी देश हित मैं निर्णय लेकर देश को पुनः विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य लेकर चलती है, इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी राष्ट हित के लक्ष्य को लेकर गर्व के साथ भाजपा से जुड़े रहते हैं।
इसके पूर्व भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से स्क्रीन पर सदस्यता अभियान के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसके तहत मिस कॉल नमो और स्कैनर के माध्यम से सभी सदस्य अपनी सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं, जहां पर फोन की दिक्कत होगी, वहां फॉर्म से भी सदस्यता प्रदान की जाएगी। साथ ही यह भी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वह अपने फोन से मिस कॉल देंगे, उसके पास लिंक आएगा, जिसे अन्य सदस्य के स्मार्टफोन में भेज कर वह अपनी सदस्यता ले सकते हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के बल पर ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है, हम विचारधारा से समझौता नहीं करते धारा 370 खत्म करके हमने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फैलाकर हमने अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीति चाल चरित्र के बारे में लोगों को बढ़ाकर उन्हें पार्टी से जोड़ें।
वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए सांसदों, विधायकों और सभी प्रमुख नेताओं को सदस्यता अभियान का लक्ष्य पार्टी ने दिया है। साथ ही उत्तर एवं दक्षिण मंडल को मिलाकर 25000 का लक्ष्य पार्टी ने प्रदान किया है, जिसे पूरा करना कार्यकर्ताओं की महती जवाबदारी है।
बैठक का सवफल संचालन उत्तर मंडल के अध्यक्ष अतुल रायजादा ने किया एवं आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान प्रभारी सावन वर्मा ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से सुरेश भीमनानी, किशुन यदु, रवि सिन्हा, मुकेश बघेल, पूर्णिमा साहू, कचरू शर्मा, मूलचंद भंसाली, त्रिगुण टांक, बंटी लाल, हकीम खान, गोलू सूर्यवंशी, रूपचंद भीमनानी, देवशरण सेन, गोलू गुप्ता, सुधा पवार, मिथिलेश्वरी वैष्णव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Comments (0)
Add Comment