आनंद कुमार श्रीवास्तव बने तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के संभागीय अध्यक्ष

शेयर करें...

राजनांदगांव। छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जीआर चंद्रा ने जिला शाखा के सचिव आनंद कुमार श्रीवास्तव को दुर्ग संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के कर्मचारी श्री श्रीवास्तव तत्कालीन मध्यप्रदेश के समय से, अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही संघ के कर्मठ सदस्य हैं तथा पूर्व में संघ के जिला उपाध्यक्ष के पद दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संघ के सामान्य सदस्य तथा विभिन्न पदों पर रहते हुए संघ के आह्वान पर कर्मचारी हित में लगातार सक्रिय रहने वाले आनंद कुमार श्रीवास्तव को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर संघ के प्रमुख संरक्षक पीआर यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा, संरक्षक सीएल दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्षद्वय विजय झा, नंदकिशोर नंदू शर्मा, उप प्रदेश अध्यक्ष नरेश वढेर, महामंत्री उमेश मुदलियार, विजय लहरे, गजेन्द्र श्रीवास्तव, संजय शर्मा, रायपुर महानगर जिलाध्यक्ष रामचंद्र तांडी, अरुण कुमार देवांगन, राजकुमार महानदिया, सीएस माली, संतोष साहू, भानु प्रसाद यादव, गोविंद मानिकपुरी, हितेंद्र सिन्हा, पदाधिकारियों, सदस्यगणों एवं विभागीय उप समिति के संरक्षक हैरी जोसेफ व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना प्रेषित किया है।

(यह खबर टीम नेशन अलर्ट द्वारा संपादित नहीं की गई है. जैसी मिली वैसी प्रकाशित हुई है. अत: नेशन अलर्ट किसी भी तरह की गल्ती के लिए जिम्मेदार नहीं है.)

Comments (0)
Add Comment