पुराने दिनों को याद कर भविष्य के सपने दिखा गए रमन

शेयर करें...

*नेशन अलर्ट/9770656789*
राजनांदगांव। मेरे राजनीतिक जीवन की शुरूआत पार्षद से हुई थी. मैं आज भी अपने आप को पार्षद समझता हूँ। पार्षद विकास की मूल कल्पना को साकार करते हैं, उसे अपने वार्डों में क्रियान्वित करने की सबसे ज्यादा जवाबदारी पार्षदों की होती है।
उक्त विचार शहर विधायक डा. रमन सिंह के हैं। इन्हीं विचारों के साथ उन्होंने कल एक तरह से अपनी पार्टी की ओर से शहर सरकार चुनने; होने वाले चुनाव का प्रचार प्रारंभ कर दिया। वे अपने साथ नगरीय निकाय की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री अरूण साव को भी लेकर पहुँचे थे।
इस अवसर पर उन्होंने राजनांदगांव में शहर के विकास के लिए 13 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत के 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर हेमा देशमुख की खास मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनांदगांव की जागरूकता छग में प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 7 माह के भीतर विकास का वातावरण निर्मित हुआ है। विकास के कार्यों की शुरूआत हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा भी किया है।
विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव ने उनका परिचय विधायक के नाते कराया है। मेरी पहचान बनाने वाला राजनांदगांव ही है।


क्या कहा साव ने. . .

उप मुख्यमंत्री साव जिन्हें मंत्रिमंडल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली हुई है ने राजनांदगांव को प्रदेश की संस्कारधानी बताते हुए इसका विकास नाम के अनुरूप होने पर जोर दिया। कार्यक्रम को सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिले के छोटे-बडे़ नेता-कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी सहित वह शहरवासी भी कार्यक्रम में उपस्थित था, जिसे राजनांदगांव के वैभवशाली इतिहास से निकल कर वैभवशाली वर्तमान तक पहुँचने में समय लग रहा है। वह समय कब पूरा होगा यह भविष्य की गोद में है।

Comments (0)
Add Comment