प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में हुआ फल वितरण

शेयर करें...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिवस पर 14 जुलाई को शहर जिला कांग्रेस द्वारा फल वितरण कर सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में 14 जुलाई रविवार को कांग्रेसजनों द्वारा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर वृद्धजनों से आशीर्वाद स्वरूप दीपक बैज जी की लंबी उम्र व दीर्घायु की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिवस सादगीपूर्ण मनाते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि संगठन को लेकर लगातार सजग रहने वाले पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य करने वाले व हम सबके प्रेरणास्त्रोत के जन्मदिन पर उनके दीर्घायू की हम कांग्रेसजन कामना करते है। प्रदेश अध्यक्ष जी के दीर्घायू की कामना को लेकर वृद्धाश्रम में फल वितरण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से महामंत्री हनी ग्रेवाल, नासिर जिंदरान, मनीष गौतम, बबलू कसार, रजत बोइर, संदीप जायसवाल, शैलेष रामटेके, किशोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Comments (0)
Add Comment